{"_id":"5f526f858ebc3e54a12d4696","slug":"fufa-harassment-teenager-threw-him-into-unconsciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: फूफा ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, बेहोशी के हाल में झाड़ियों में फेंककर भागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: फूफा ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, बेहोशी के हाल में झाड़ियों में फेंककर भागा
Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी किशोरी का फूफा हालत बिगड़ने पर उसे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी किशोरी के पिता का आरोप है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका बहनोई रहीम 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पांच दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे घर ले आए। वहां उसने मां को आपबीती बताई। परिजनों के मुताबिक किशोरी को उसका फूफा अपने साथ जौनपुर शहर के एक रिश्तेदार के घर और सरपतहा क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर दुराचार किया था। थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन