फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fruits and vegetables started scorching due to inflation

महंगाई की आंच से झुलसने लगे फल और सब्जियां

Tue, 12 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables started scorching due to inflation
नवरात्र के दिनों में फल और सब्जियों के भाव पांच रुपये से 25 रुपये तक बढ़ गए है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण स्थानीय सब्जियों को भारी नुकसान हुआ। इसके चलते ज्यादातर सब्जियों को दूसरे जिलों या राज्यों से मंगाया जा रहा है। इस बीच पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर भी सबिज्यों के दाम बढ़ने की एक वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

पंचकोसी सट्टी के आढ़ती हौसला प्रसाद ने बताया कि मंडी में ज्यादातर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। स्थानीय स्तर की सब्जियां जो खेतों में थी वो बाढ़ के पानी में नष्ट हो गईं। जिन किसानों ने मचान विधि से खेती की थी उनकी कुछ सब्जियां बाजार में आ रही हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में फलों की मांग बढ़ने सेब, मौसमी, केला, अनार, नासपाती के भाव में उछाल आया है। पहड़िया फल मंडी के मुहम्मद इकराम ने बताया कि नवरात्र में फलों के कीमतों में वृद्धि हुई है। इन दिनों सेब की एक पेटी जिसमें 12 से 16 किलो के करीब सेब होता है, उसकी कीमत 950 रुपये है जो पहले 500 से 600 में बेच पाना मुश्किल था। इसी तरह अनार, मौसमी, नासपाती के भाव में भी 20 से 25 रुपये तक बढ़त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी पहले अब
लहसुन 90 100
टमाटर 25 60
तरोई 20 35
बैगन 25 30
लौकी 20 30
खीरा 25 35
भिंडी 18 30
कद्दू 15 25
पालक 25 30
शिमला मिर्च 60 70
फलों की कीमत
एक सितंबर
पहले अब
मौसमी 45 50
केला 45 60
अनार 70 80
पपीता 50 50
सेब 60 90
नोट - मंडी भाव थोक में प्रति किलो की दर से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed