फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   from this country most of the guests came in pravasi bharatiya sammelan at varanasi

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में इस देश से आएंगे सबसे अधिक मेहमान, पीएम करेंगे उद्घाटन

Tue, 15 Jan 2019 04:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 15 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
from this country most of the guests came in  pravasi bharatiya sammelan at varanasi
टेंट सिटी बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में करीब पांच हजार अतिथियों के आने की उम्मीद है। सबसे अधिक 375 मेहमान मलेशिया से आएंगे। संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर यूएई, तीसरे पर मॉरीशस और चौथे नंबर पर यूएस के प्रवासी भारतीय पहुंचेंगे। इनके रहने और भोजन की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। टेंट सिटी में कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम सुरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रवासियों का आगमन 19 जनवरी से शुरू हो जाएगा। 23 तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 24 को वह वॉल्वो बसों से कुंभ के लिए प्रयागराज रवाना होंगे। वहां से वह गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। प्रवासियों के आगमन से लेकर दिल्ली जाने तक के लिए 250 लाइजनिंग अधिकारी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


टेंट सिटी में 450 सरस्वती काटेज बनाए गए हैं। इसमें दो लोगों के रहने की व्यवस्था है। इसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 50 स्पेशल काशी विला का निर्माण हुआ है। इसमें ड्राइंग रूम आदि की व्यवस्था है। इसमें 100 लोगों के ठहरेंगे। 120 त्रिवेणी काटेज परिवार के लिए बनाए गए हैं। इसमें 480 प्रवासी ठहरेंगे। कुल 1,480 प्रवासियों के रहने की व्यवस्था टेंट सिटी में है। इसमें तीन डायनिंग हाल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा होटलों की व्यवस्था है। व्यायाम और योग के लिए हाल बनाया गया है। आठ बेड का हॉस्पिटल है। हेल्प डेस्क के अलावा घूमने का भी इंतजाम किया गया है। कुछ विश्वविद्यालयों में मारीशस के लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।

ज्यादातर प्रवासी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू फ्लाइट से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। काशी गंगा महोत्सव, धरोहर वॉक थान, सैंड आर्ट, नौका दौड़ आदि कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। 
 

22 को पीएम करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 को कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। शाम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से डिनर होगा। इसी दिन सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की नृत्यनाटिका होगी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 को कार्यक्रम का समापन करेंगे। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगे। 21 से 23 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री यहीं रहेंगे। 

21 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा। इसमें सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से प्रवासियों को लंच दिया जाएगा। इसी दिन शाम को बीएचयू में प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान की ओर से डिनर का इंतजाम किया गया है। इसी दिन उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम होगा।

टेंट सिटी में विश्वनाथ कॉरिडोर के दिखाएंगे थ्रीडी विजुअल

टेंट सिटी में विश्वनाथ कॉरिडोर में अब तक के कार्यों के बारे में थ्रीडी विजुअल दिखाए जाएंगे। इस दौरान वहां मिले 41 मंदिरों के बारे में भी बताया जाएगा। इन्हें किस प्रकार संरक्षित किया जा रहा है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

छह कलाओं का लाइव डेमो 
काशी की छह कलाओं का लाइव डेमो दिखाया जाएगा। बनारसी साड़ी, मीनाकारी, लकड़ी खिलौने, कारपेट समेत के निर्माण से लेकर बिक्री तक के बारे में बताया जाएगा।  प्रवासियों को टेंट सिटी में ब्रेक फास्ट दिया जाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) में लंच और डिनर की व्यवस्था की गई है जो टीएफसी से सटा है। प्रवासी टेंट सिटी से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) तक अंदर ही अंदर आ सकेंगे। 

गांव दर्शन कराने की भी तैयारी
गांव दर्शन के लिए प्रवासियों के आसपास गांवों में जाने की व्यवस्था की गई है। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें घुमाया जाएगा। 

319 बनारसियों के घरों में ठहरेंगे प्रवासी 
काशी आतिथ्य में 319 लोगों के यहां प्रवासी ठहरेंगे। उनके रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था मेजबानी करने वाले करेंगे।

वाद्य यंत्रों के बारे में भी जानेंगे प्रवासी 
प्रवासियों को भारत के वाद्य यंत्रों के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही उनकी धुन सुनाई जाएगी। मृदंग से लेकर तबले तक की धुन वह जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed