फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friendship day 2021: know about the friendship of these friends of Varanasi 

फ्रेंडशिप डे: सलामत रहे दोस्ताना हमारा, वाराणसी के इन दोस्तों की यारी के बारे में जानें

Sun, 01 Aug 2021 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम पूजा सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 
पूजा सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी  Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Aug 2021 11:43 AM IST
सार

आज फ्रेंडशिप डे है। इसे हम अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। दोस्त ऐसे होते हैं, जो आपके जीवन में सबसे स्पेशल होते हैं। आज हम वाराणसी के कुछ ऐसे ही दोस्तों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Friendship day 2021: know about the friendship of these friends of Varanasi 
सीमा व निधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्ती में भले ढाई शब्द हों। लेकिन इसकी व्याख्या वृहद है। कहते हैं दोस्ती ईश्वर का दिया वो तोहफा है। जिसमें रक्त संबंधों से इतर आपकी भावनाओं को बिना कहे समझने का हुनर होता है। दुनिया का हर शख्स एक सच्चे दोस्त की तलाश करता है। आज के सोशल मीडिया के दौर में यह संभव भी हो गया है, लेकिन आज भी पक्के दोस्त बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। यह एक ऐसा बंधन होता है जो जीवन के तमाम रंगों में भी हमें गहराई से जोड़े रखता है। इसमें अगर एक दुखी हो तो दूसरा उसके संकट या दर्द को दूर करने के लिए सभी जतन कर लेता है। आज मित्रता दिवस पर हमने कुछ ऐसी ही सच्चे दोस्तों को ढूंढने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


एक दूसरे का ख्याल रखने के लिए नहीं की शादी
रामनगर निवासी सीमा शर्मा व निधि मोहिले की दोस्ती 29 साल पुरानी है। ये दोनों जब पहली बार मिलीं, तो इन्हें नहीं पता था कि इनकी दोस्ती इतनी मजबूत हो जाएगी। सीमा बताती हैं कि बात 1992 की है, निधि अपनी नानी के यहां इंटर की पढ़ाई कर रही थीं, इस दौरान हम दोनों दोस्त बने। दोनों ने साथ में इंटर किया और बाद में स्नातक में प्रवेश लिया।
विज्ञापन


इस दौरान ही एक वक्त आया जब निधि की नानी का देहांत हो गया। वो वक्त था, जब निधि ने खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। मैं पिता जी से लड़कर निधि के पास गई और रात भर उसके पास रही। दूसरे दिन जब मैं निधि के साथ अपने घर आई तो परिवार वालों ने काफी विरोध किया, लेकिन मैं ठान चुकी थी, हम दोनों साथ रहेंगे। वर्तमान में निधि महारानी डिग्री कॉलेज में लेक्चरर हैं और सीमा राधा किशोरी बालिका इंटर कालेज में शिक्षिका है। ये दोनों दोस्तों एक साथ ही एक मकान में रहते हैं। दोनों ने एक दूसरे का ख्याल रखने के लिए शादी भी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friendship day 2021: know about the friendship of these friends of Varanasi 
शुभम अपने दोस्त यजत, अंकित, प्रशांत व वैभव के साथ - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों ने पिता का किया अंतिम संस्कार
कोरोना के कारण किसी ने अपने पिता को खोया है तो किसी ने अपने बेटे को। दानगंज निवासी शुभम के साथ भी कु छ ऐसा ही हुआ। नौकरी के चलते शुभम मुंबई में थे और यहां उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो चुका था। एक दिन पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की नौबत आ गई। संक्रमित होने की वजह से परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं जा सकता था।

ऐसे में शुभम ने अपने दोस्तों से संपर्क किया। उनके दोस्त यजत, अंकित, प्रशांत व वैभव रात में उसके घर पहुंचे और पिता को लेकर बीएचयू कोविड वार्ड में एडमिट कराया। भर्ती होने के तीन दिन बाद शुभम के पिता की तबीयत ठीक होने लगी। लेकिन एक दिन अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उनका देहांत हो गया। कोरोना के कारण लॉकडाउन में शुभम मुंबई से वाराणसी नहीं आ पाए। ऐसे में दोस्तों ने ही उसके पिता का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed