फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friends killed man for 500 rupees in Varanasi

उधार दिए 500 रुपये मांगना युवक को पड़ा भारी, दोस्तों ने चाकू मार उतारा मौत के घाट

Sat, 03 Aug 2019 11:25 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 03 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Friends killed man for 500 rupees in Varanasi
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के गोलगड्डा मालगोदाम रेलवे कॉलोनी के गेट के समीप शुक्रवार की रात संजय राम (22) को चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पांच सौ रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया है। वारदात में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लेकर चार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


मौके से एक पल्सर बाइक पुलिस ने कब्जे में ली है। उधर, संजय के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जैतपुरा थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात 12 बजे पुलिस ने धरना खत्म कराया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे परिवार के साथ रहने वाला संजय नाली सफाई का काम करता था। संजय अपने दोस्त रवि को उधार दिया हुआ पांच सौ रुपये लेने अपनी ससुराल गोलगड्डा क्षेत्र में रहने वाले डोम परिवारों की बस्ती में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि संजय, रवि, पीर मोहम्मद और तीन अन्य ने गोलगड्डा देसी ठेके के समीप शराब पी। इसके बाद संजय ने रवि से अपने पांच सौ रुपये मांगे तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान बात बढ़ने पर चाकू से संजय के सीने, बांह, चेहरे और पेट पर ताबड़तोड़ वार किया गया।

मौके से गुजर रहे आदमपुर थाने के फैंटम दस्ते ने संजय को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय की हत्या की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी जायदा अपने तीनों बच्चों और ससुराल व मायके वालों के साथ मंडलीय अस्पताल पहुंची। हंगामा होते देख पुलिस ने संजय का शव बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी हिरासत में है और अन्य की तलाश की जा रही है।

बिकती रही शराब, इंस्पेक्टर पहुंचे आधा घंटे बाद

गोलगड्डा क्षेत्र में संजय की हत्या के बाद भी चोरीछिपे देसी-अंग्रेजी शराब बिकती रही और सड़क किनारे लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात के लगभग आधा घंटे बाद जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed