फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friend strangled to death to get girlfriend in varanasi police arrested three accused including child abuser

Varanasi: प्रेमिका को पाने के लिए दोस्त की गला रेत कर हत्या, 10 माह बाद बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 05:57 PM IST
सार

वाराणसी के मलहिया निवासी ट्रॉली संचालक श्रवण राजभर का खून से लथपथ शव बाबुराहनी में मिला था। करीब 10 माह बाद पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश किया है। बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Friend strangled to death to get girlfriend in varanasi police arrested three accused including child abuser
श्रवण हत्याकांड का खुलासा करते डीसीपी काशी जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मलहिया में 10 माह पूर्व हुए श्रवण हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा किया। श्रवण राजभर (22) की गला रेतकर हत्या आशनाई में उसके दोस्तों ने ही की थी। वारदात में आरोपी बाल अपचारी समेत तीन दोस्तों को लंका पुलिस ने शनिवार सुबह विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा सरोवर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आठ मार्च 2022 की रात खून से लथपथ श्रवण का शव मलहिया पुलिस पिकेट से 200 मीटर दूर बाबुराहनी में मिला था। चाकू से गला रेता था और पेट पर भी कई वार किए गए थे। डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार मलहिया निवासी ट्रॉली संचालक श्रवण राजभर की हत्या मामले में उसके पिता मुन्नालाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मुकदमे की तफ्तीश के दौरान रमना चौकी इंचार्ज अमित राय ने सर्विलांस और सीसी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश उर्फ कुमेश राजभर, योगेश्वर राजभर उर्फ राजा राय उर्फ बंगाली और एक बाल अपचारी है। सभी मलहिया रमना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसे का कत्ल

लंका पुलिस की पूछताछ में आरोपी कमलेश उर्फ कुमेश ने बताया कि श्रवण से अच्छी दोस्ती थी। साथ में रोजाना उठना-बैठना था। मलहिया में ही एक युवती से प्रेम करता था, जिसे श्रवण भी चाहता था। श्रवण की नजदीकियां युवती से अधिक हो गई थी। इसे लेकर कई बार श्रवण को समझाया भी था लेकिन वह नहीं माना। तब प्रेमिका को पाने की राह में रोड़ा बन रहे श्रवण को मारने की योजना बनाई।

Friend strangled to death to get girlfriend in varanasi police arrested three accused including child abuser
श्रवण की हत्या के बाद उसके घर के बाहर जुटे परिजन और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

वारदात को अंजाम देने के लिए योगेश्वर राजभर उर्फ राजा राय उर्फ बंगाली और एक अन्य दोस्त को तैयार किया। योजना के अनुसार दो दिन पहले श्रवण राजभर को मलहिया पुलिया के नीचे शराब पीने के बहाने बुलाया था, लेकिन किसी कारण उस दिन घटना को अंजाम नहीं दे सका। फिर दो दिन बाद आठ मार्च 2022 को श्रवण को उसी जगह शराब पार्टी के लिए फिर से  बुलाया।

श्रवण स्कूटी से मलहिया पुलिया के पास अपनी स्कूटी जैसे ही उतरा कि उसे दबोच लिया। अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पेट और गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। गिरफ्तारी टीम को डीसीपी काशी ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed