फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   French president will know greatness of lord shiva

धर्म नगरी काशी में शिव के माहात्म्य से भी रूबरू होंगे फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष 

Sun, 11 Mar 2018 05:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Mar 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
French president will know greatness of lord shiva
इमैनुअल मैक्रोन
पहली बार काशी आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां यहां शिव के माहात्म्य को भी जानेंगे। नृत्य के जरिये उन्हें काशी और शिव के माहात्म्य से रूबरू कराया जाएगा और इसकी प्रस्तुति देंगे स्कूली बच्चे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रां के स्वागत में स्कूलों में भी जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से ‘काशी और शिव माहात्म्य’ पर नृत्य नाटिका तैयार की जा रही है। गायन और वादन की प्रस्तुतियां भी तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


सेंटर फॉर कल्चरल रिर्सोसेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) की ओर से जिस पर मुहर लगेगी, उसे प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा चिंतामणि व्याख्या केंद्र के 51 बच्चों द्वारा अस्सी घाट पर शंखनाद किया जाएगा। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की 100 छात्राओं ने स्वच्छता गीत तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की ओर से राजाघाट पर कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसे दिल्ली की कोरियोग्राफर गीतांजलि लाल तैयार करा रही हैं। राजाघाट पर शनिवार से छात्राओं को रिहर्सल भी शुरू हो जाएगा। 

डीरेका में एक घंटे रहेंगे पीएम मोदी    

French president will know greatness of lord shiva
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को डीरेका में चार से पांच बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद वह केंद्र-प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तकरीबन 11500 लाभार्थियों से रूबरू होंगे।

इसमें से कुछ लाभार्थियों को वह अपने हाथ से प्रमाणपत्र बांटने के बाद उन्हें संबोधित भी करेंगे। इसी दौरान पीएम पार्टी के स्थानीय विधायकों के साथ ही पदाधिकारियों के साथ भी मीटिंग कर सकते हैं।

लाभार्थियों को अपने घर से डीरेका तक पहुंचाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग और रोडवेज से 289 बसें मांगी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वालों के लिए प्रशासन लंच या फिर नाश्ते का भी प्रबंध कर रहा है।  

उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय से जुड़ी योजना के चार हजार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के दो हजार, हैंडलूम सहायक निदेशक के पंद्रह सौ, डूडा के दो हजार, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के पांच सौ और उज्जवला योजना के पंद्रह सौ लाभार्थियों को पीएम के हाथों प्रमाणपत्र दिए जाने का प्रस्ताव है। प्रमाण पत्र के साथ ही उन्हें डमी चाबी और चेक दिए जाएंगे।

डीरेका मैदान में पांच स्विस कॉटेज तैयार किए जा रहे हैं। आग और पानी से पूरी तरह से सुरक्षित इन कॉटेज में वातानुकूलित बाथरूम, टॉयलेट, एक हाल, एक कमरा, हॉटलाइन और इंटरनेट की सुविधा होगी। शनिवार शाम तक पांचों कॉटेज तैयार कर लिए जाएंगे। इसके साथ ही डीरेका मैदान में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।

मिर्जापुर में 45 मिनट रहेंगे मोदी और मैक्रां

French president will know greatness of lord shiva
मोदी और मैक्रां
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 मार्च के कार्यक्रम का प्रोटोकाल जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले 45 मिनट तक रहेंगे।

दोनों नेता 12 मार्च को 10:50 बजे वाराणसी से रवाना होकर 11:15 पर दादरकला पहुंचेंगे और 75 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। दादरकला में कार्यक्रम स्थल के पास पांच हेलीपैड बनाए गए हैं।

दोनों नेता हेलीपैड से 500 मीटर दूर वातानुकूलित मंच पर पहुंचेंगे। यहां सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम 11:25 से 11:45 बजे तक चलेगा। छानबे ब्लाक के विजयपुर दादर कला में बनकर तैयार सोलर पावर प्लांट की पहल 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की थी। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन के तहत सोलर परियोजना को सपा शासन में हरी झंडी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed