फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   French citizen Michel Morlier's wish for salvation fulfilled in Kashi

Varanasi: काशी में प्रभु माइकल मोर्लियर को मिला मोक्ष, कैंसर के अंतिम स्टेज पर थी जिंदगी

Wed, 08 Nov 2023 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

फ्रांसीसी नागरिक माइकल मोर्लियर की काशी में मोक्ष की कामना पूरी हो गई है। वह कैंसर के अंतिम स्टेज से प्रभु माइकल मोर्लियर गुजर रहे थे।

विज्ञापन
French citizen Michel Morlier's wish for salvation fulfilled in Kashi
फ्रांसीसी नागरिक माइकल मोर्लियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पेट के कैंसर के अंतिम स्टेज से गुजर रहे प्रभु माइकल मोर्लियर जो  फ्रांस के रहने वाले थे। डॉन के द्वारा जीवन के सीमित अवधि यही होने के डिक्लेरेशन के बाद मोक्ष की प्राप्ति के लिए वाराणसी काशी आ गए थे। गले में ओम की माला पहने काशी में यह आए थे। 
विज्ञापन


वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल से अपना घर आश्रम वाराणसी में जीवन के अंतिम चरणों को बितानी हेतु भेजा गया था।आश्रम में उनकी सेवा प्रभु स्वरूप में लगातार की जाती रही। लेकिन विधि के विधान के अनुसार, आज 8 नवंबर को सुबह आठ बजे इन्होंनेआश्रम में अंतिम सांस ली। आश्रम में यह एक सप्ताह से बड़े ही आनंद से थे।
विज्ञापन


जब भी कोई उनके पास जाता था मुस्कुराते हुए स्वागत करते थे। उन्हें पता था कि जीवन के अंतिम क्षण करीब आ रहा है। क्योंकि फ्रांस में इनके पेट के मेजर ऑपरेशन के उपरांत डॉक्टर ने उनकी जीवन काल को बहुत ही कम समय का बताया था। जिसके आधार पर यह काशी आ गए थे। आश्रम में देहासन के बाद फ्रांस एंबेसी एवं लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबेसी के सदस्यों के अनुसार, उनके परिवार तक सूचना दी गई है। इनका अपना कोई नहीं है। इनके दूर के रिश्तेदार हैं। जिनसे बातचीत होती रहती है। अगर वह भारत आने में तैयार होते हैं तो मृत शरीर सोप जा सकता है। अन्यथा की स्थिति में विधिक कार्रवाई के तहत उनकी अंतिम क्रिया फ्रांसीसी दूतावास के सलाह के अनुसार वाराणसी की लोकल पुलिस के द्वारा की जाएगी। फिलहाल, पंचनामा के उपरांत प्रभु माइकल के मृत शरीर को पुलिस को सौंप दिया गया है। 72 घंटे के उपरांत ही पुलिस प्रशासन द्वारा  कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed