फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Free health check-up for over 240 workers in Ramnagar

Varanasi News: रामनगर में 240 से ज्यादा श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Free health check-up for over 240 workers in Ramnagar
रामनगर फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 240 से ज्यादा श्रमिकों और कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रमिकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। श्रम विभाग चंदौली ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत यह पहल की। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने शिविर का उद्घाटन किया। भट्टाचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के प्रति समर्पित है। संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों और नियोजकों को नए लेबर कोड बिल, ई-श्रम पोर्टल की भी जानकारी दी। उन्हें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के फायदों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कारखाना वाराणसी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्र प्रकाश और नवदीप श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की विशेष मेडिकल टीम, स्थानीय सेवायोजक और स्वयंसेवी संस्था मानव संसाधन एवं महिला कल्याण के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed