Varanasi Crime News: डेबिट कार्ड बदलकर करते थे ठगी, बदमाशों ने पुलिस को बताई एक-एक बात
वाराणसी पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो किस तरह से ठगी किया करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरोह के मास्टरमाइंड आजमगढ़ निवासी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों ने एक दिन पूर्व ही घटना को अंजाम दिया था। डीसीपी वरुणा आरती सिंह के अनुसार गिरफ्तार सतेंद्र यादव और राहुल कुमार दोनों आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना अंतर्गत उमरी कला स्थित भोपालपुर के निवासी हैं।
ऐसे देता था वारदात को अंजाम
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह गैंग के लीडर भोपालपुर गांव निवासी कृष्णानंद सिंह उर्फ विक्की के साथ ही घटना को अंजाम देते हैं। विक्की हम लोगों के साथ एटीएम से पैसा निकालने वाले व्यक्ति के पास खड़ा होता है और उसे अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करता है।
इस दौरान हम लोग बाहरी व्यक्ति को एटीएम के अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं। बातों में उलझाने के बाद एक दूसरे का डेबिट कार्ड धोखे से बदल लेते है और एटीएम व पेट्रोल टंकी के माध्यम से रुपये निकाल लेते हैं। एक शहर में ज्यादा काम कर लेने के बाद दूसरे शहर व जिलों और प्रदेश में चले जाते हैं। यह सभी घटनाएं जिलों व राज्यों में जैसे महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में भी घटनाएं कर चुके हैं।
डीसीपी के अनुसार दर्जनों सीसी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस की टीमें इन आरोपियों तक पहुंचीं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विक्की को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार पिछले चार जुलाई को पांडेयपुर क्षेत्र में रमरेपुर निवासी कृष्ण कुमार का भी डेबिट कार्ड बदलकर 42 हजार रुपये उड़ा चुके थे। उस दौरान सीसी कैमरे में आरोपियों की हरकत कैद हुई थी। तभी से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी।