फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud with lady constable In Varanasi colonizers took money but not given land FIR against three people

महिला सिपाही संग धोखाधड़ी: वाराणसी में कॉलोनाइजरों ने पैसा लेकर जमीन दूसरे के नाम की रजिस्ट्री, तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 10:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 10:31 PM IST
सार

जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी वाराणसी अब कुख्यात हो चला है। महिला सिपाही संग भी जमीन खरीद के नाम पर फरेब का मामला सामने आय़ा है।  लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने तीन कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fraud with lady constable In Varanasi colonizers took money but not given land FIR against three people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला कांस्टेबल से पैसा लेकर जमीन दूसरे को रजिस्ट्री करने और पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने तीन कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


चोलापुर के बरथौली निवासी और मऊ में तैनात महिला कांस्टेबल सुषमा यादव के अनुसार कॉलोनाइजर सोयेपुर के रहने वाले शैलेश पांडेय उर्फ सुड्डू पांडेय, चौबेपुर मोहांव के सुभाष चंद्र पांडेय और श्रवण कुमार तिवारी से पिछले साल जुलाई माह में शिवपुर तहसील के गोईठहां में 740 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदने का सौदा तय हुआ। तब पांच लाख नकद और 10 लाख चेक के जरिए दिया गया। ॉ
विज्ञापन


जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो पता चला कि जमीन पर दूसरे किसी का कब्जा है। इस बाबत जब तीनों से बातचीत की गई तो सभी टालमटोल करने लगे। उनके बेलवा स्थित कार्यालय पर गई तो मई 2021 में सभी ने जान से मारने की धमकी तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, सात घायल
सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवां में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि फूलचंद्र पटेल के परिजन विवादित जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।
पढ़ेंः वाराणसी: अब रात दो बजे तक ट्रैफिक संभालेंगे पुलिसकर्मी, वैवाहिक लग्न तक तीन शिफ्ट में करनी होगी ड्यूटी

राजकुमार पटेल ने बैनामा की अपनी जमीन बताते हुए निर्माण रोकने की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें राजकुमार पटेल 45 वर्ष, श्यामदुलारी पटेल 40 वर्ष, मंजीत पटेल 20 वर्ष, अमित पटेल 17 वर्ष व दूसरे पक्ष से राजेन्द्र पटेल 47 वर्ष, सुनीता पटेल 35 वर्ष व अजीत पटेल घायल हो गए।

घायलों को गंगापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सिंधोरा थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के राजकुमार पटेल ने सात लोगों व दूसरे पक्ष के फूलचंद्र पटेल ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

ज्वेलरी की दुकान से 13 हजार की ठगी

मंडुवाडीह बाजार स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में झांसा देकर 13 हजार रुपये की अंगूठी एक जालसाज ने उड़ा दिया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को थाने में तहरीर दी। पीड़ित बलराम जायसवाल के अनुसार मंडुवाडीह चौराहे के समीप सोने चांदी की दुकान है। 18 नवंबर की शाम एक व्यक्ति अंगूठी लेने आया और अंगूठी पसंद आने पर डिजिटल भुगतान किया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी भुगतान का मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी की।
 

अपर पुलिस आयुक्त ने मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को लताड़ लगाई

अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने शनिवार रात मंडुवाडीह थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई बेहतर नहीं होने पर थानाध्यक्ष को लताड़ लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक, मालखाने, रजिस्टर, मेस आदि का जायजा लिया।

बरेका से देर रात लौटते समय अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को थाना परिसर व भवन की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। लगभग 25 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए बीट के सिपाहियों की बीट बुक और महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed