फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fraud case Nilgiri Infracity CMD vikas singh troubles increase which is jailed Ranchi court also sent notice

धोखाधड़ी मामलाः जेल में बंद नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी की बढ़ी मुश्किलें, रांची कोर्ट ने भी भेजा नोटिस

Sat, 04 Sep 2021 07:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 07:30 PM IST
सार

वाराणसी के महमूरगंज निवासी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह और पत्नी ऋतु सिंह पर 38 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों जेल में बंद है। धोखाधड़ी मामले की जांक लिए एसआईटी गठित की गई है। 

विज्ञापन
Fraud case Nilgiri Infracity CMD vikas singh troubles increase which is jailed Ranchi court also sent notice
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह और एमडी पत्नी ऋतु सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन की धोखाधड़ी, टूर पैकेज के बहाने ठगी और निवेशकों को धमकाने, मारपीट के आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी-एमडी दपंती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीएमडी विकास सिंह के खिलाफ झारखंड के रांची कोर्ट ने भी नोटिस जारी किया है। नोटिस में 11 सितंबर से पहले कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी के आरोपी सीएमडी विकास सिंह और एमडी पत्नी ऋतु सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव जिला जेल चौकाघाट में बंद हैं। पुलिस आयुक्त के अनुसार जेल में निरुद्ध आरोपी विकास सिंह को नोटिस तामिल कराया जाएगा। 
विज्ञापन


महमूरगंज निवासी विकास सिंह और पत्नी ऋतु सिंह पर 38 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले हफ्ते चेतगंज थाने में ही 23 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। कंपनी के सीएमडी सहित सहयोगियों के संपत्ति का ब्यौरा जुटाने के लिए गठित विशेष जांच दल एसआईटी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम भी जल्द बनारस धमक सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने संपत्ति का ब्यौरा मांगा

आयकर, एआरटीओ, बैंक अधिकारी, उद्योग अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकािरयों से भी एसआईटी ने संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के नेतृत्व में गठित एसआईटी में एडीसीपी वरुणा, एसीपी चेतगंज और सिगरा, जैतपुरा, चेतगंज थाना के प्रभारियों को शामिल किया गया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि गोल्डेन स्काई टूर प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विकास सिंह को रांची न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। 

ऐसे लगाया लोगों को लगाया चूना

गोल्डेन स्काई टूर कंपनी के बहाने लोगों से एक मुश्त रकम ली जाती थी और हर महीने घूमने के लिए एक निश्चित धनराशि देने का प्रलोभन दिया जाता था। कुछ माह तक पैसा दिया गया लेकिन बाद में पैसा देना बंद कर दिया जाता था। इस तरह के कई धोखाधड़ी के मामले चेतगंज सहित अन्य थाने में दर्ज हैं। पूर्वांचल, बिहार-झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, नई दिल्ली तक के लोग इस कंपनी के झांसे में आए। कंपनी पर कार्रवाई शुरू हुई तो पुलिस के पास हर दिन ऐसी शिकायती पत्र पहुंच रही हैं। 

करीबियों ने छोड़ा विकास सिंह का साथ, कई सहयोगी अंडरग्राउंड  

जिला जेल में निरुद्ध विकास सिंह और पत्नी ऋतु सिंह से उनके करीबी भी दूरी बना लिए हैं। कंपनी से जुड़े सभी सहयोगी भूमिगत हो गए हैं, अधिकतर सहयोगियों ने नंबर तक बदल दिया है। संदेश भिजवाने के बाद भी किसी सहयोगी ने अपने मालिकों से मुलाकात नहीं की। जेल से जुड़े कर्मियों के अनुसार मुलाकाती में सिर्फ परिवार के चुनिंदा लोग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed