{"_id":"dfcf272b2a7ec4597af2ba70b2db0f49","slug":"frank-islam-gives-50-thousand-to-up-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" फ्रैंक इस्लाम यूपी कालेज को देंगे 50 हजार डालर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रैंक इस्लाम यूपी कालेज को देंगे 50 हजार डालर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकी उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम यूपी कालेज के मेधावी छात्रों को अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 50 हजार डालर देंगे। वह वर्ष 1965 से 1967 तक कालेज में बीएससी (पीएमसी) के छात्र रहे हैं। गुरुवार को कालेज में आयोजित समारोह में फ्रैंक इस्लाम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच अपने अनुभव साझा किए।
कालेज के राजर्षि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कालेज की विभिन्न इकाइयों से जुड़े लोगों का परिचय फ्रैंक इस्लाम से कराया। उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव यूएन सिन्हा ने उदयप्रताप इंटर कालेज में कंप्यूटर साइंस, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज में पुस्तकालय, प्रस्तावित आईटी हब में आरएसएमटी के छात्रों को रोजगार दिलाने और कालेज में आडिटोरियम, पुस्तकालय के विस्तारीकरण की मांग रखी।
इस दौरान फ्रैंक ने मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार डालर देने की घोषणा की। समारोह के बाद वह शिक्षकों के साथ उन कमरों में भी गए जहां उन्होंने पढ़ाई की थी। अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने किया। समारोह में जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।