फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   France will contribute in promoting the art of Kashi

काशी की कला को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा फ्रांस, किया जनसंवाद

Tue, 11 Feb 2020 01:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
France will contribute in promoting the art of Kashi
बैठक में बातचीत करते बीएचयू कुलपति व फ्रांस के - फोटो : amar ujala

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनैन ने सोमवार को वाराणसी के असि स्थित होटल में काशी की कला व संस्कृति जगत से जुड़े लोगों से संवाद किया। उद्देश्य था कि काशी की संस्कृति एवं कला को भारत और फ्रांस के सहयोग से बढ़ावा दिया जाए। फ्रांसीसी राजदूत ने फ्रांस की कला व संस्कृति के बारे में विचार साझा किए। साथ ही कहा कि सांस्कृतिक राजधानी काशी की कला एवं संस्कृति की गतिविधियों को भारत और फ्रांस के साझा सहयोग से बढ़ावा दिया जाए।

विज्ञापन

 

संवाद में पद्म श्री डॉ. बेतिना बौमेर ने बीते दशक में काशी में आए परिवर्तनों से जुड़ी बातें बताई। उन्होंने कहा कि काशी को आनंद वन कहा जाता था। ठीक उसी तरह के वातावरण के लिए वर्तमान में धरोहरों की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। मुदिता अग्रवाल ने घाटों एवं प्राचीन मंदिरों की वास्तुकला के संरक्षण में सहयोग जरूरी बताया।

विज्ञापन


डॉ. अनुराधा रतूड़ी ने काशी में विलुप्त होती संगीत एवं कला को सहेजने के लिए कंजरवेटरी प्रोग्राम बनाने का सुझाव दिया। शशांक सिंह ने फ्रांस के सहयोग से काशी की धरोहरों पर आधारित पुस्तक के पुन: मुद्रण कराने को कहा। प्रो. प्रदोष मिश्रा ने कहा कि बीएचयू में फ्रांस की कला व संस्कृति से जुड़े विद्वानों के व्याख्यान कराए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के राजदूत के साथ उनकी सलाहकार ओलिविया बेल्मेर मौजूद रहीं। संवाद का संयोजन गौरव कपूर ने किया। इस दौरान पद्मश्री एस. सोपरकर, अशोक कपूर, पसुरेश नायर, मुदिता कपूर, आईसीसीआर के अनुराग सिंह, आशीष जायसवाल ने विचार व्यक्त किए।

बीएचयू और फ्रांस के बीच शैक्षणिक संबंधों पर चर्चा

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लिनेन ने सोमवार को बीएचयू पहुंचकर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से मुलाकात की। इस दौरान बीएचयू और फ्रांस के विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। राजदूत ने फ्रांसीसी विभाग में पढ़ने वाले फ्रांस के छात्रों से बातचीत भी की। कुलपति ने उन्हें नवाचार और सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रो. डीके सिंह, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समन्वयक प्रो. एसपी माथुर भी मौजूद रहे।

राजघाट से असि तट तक किया भ्रमण

इमैनुअल ने राजघाट से अस्सी तक गंगा घाटों का भ्रमण किया। नमामि गंगे के ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने परियोजना के तहत होने वाले कार्यों के बारे में बताया। राजघाट पर नमामि गंगे, वन विभाग 39 जीटीसी, गंगा प्रहरी, जायका ने उनका स्वागत किया।



जलनिगम, गंगा प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति के बारे में बताया। इस अवसर पर सुनील सिंह, सीपी सिंह, 39 जीटीसी के सीओ अमित पांडेय, कर्नल रजत दत्ता, सरिता तिवारी, सुनीता रावत मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed