फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fourty thousand rupees taken build wall in varanasi Jansa police station in-charge on line duty CP took action

Varanasi Police: दीवार बनवाने को लिए थे 40 हजार, सीपी ने लिया एक्शन; जंसा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Fri, 04 Oct 2024 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 10:08 AM IST
सार

Varanasi News: पैसे के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त ने सख्त कार्रवाई की है। साथ ही पुलिसकर्मियों को चेताया है कि ऐसे मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Fourty thousand rupees taken build wall in varanasi Jansa police station in-charge on line duty CP took action
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसे के लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने जंसा थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस आयुक्त ने जंसा थाने का नया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह को बनाया है। सब इंस्पेक्टर बैद्यनाथ सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गत दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के अनुसार, जंसा थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह और एक सिपाही दो लोगों से पैसे के लेनदेन की बात कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि एक बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए जंसा थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह और सिपाही ने एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये लिए थे। किन्हीं कारणों से बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हो पाया तो सिपाही ने पैसा देने वाले व्यक्ति को 26 हजार रुपये वापस कर दिया और 14 हजार देने से मना कर दिया। उसी के बाद वीडियो वायरल हुआ तो उसकी जांच कमिश्नरेट के गोमती जोन के एडीसीपी आकाश पटेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बैद्यनाथ सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। आगे की कार्रवाई विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed