{"_id":"622247e3264dfb017278e594","slug":"four-youths-arrested-for-distributing-money-in-bhadohi-35-thousand-cash-and-five-mobiles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: भदोही में पैसा बांटते चार युवक गिरफ्तार, 35 हजार नकद और पांच मोबाइल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: भदोही में पैसा बांटते चार युवक गिरफ्तार, 35 हजार नकद और पांच मोबाइल बरामद
Fri, 04 Mar 2022 10:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:39 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे मिले साक्ष्य के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही में गोपीगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पैसा बांटते हुए राधा स्वामी धाम इंटर कॉलेज के समीप से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है। आरोप है कि वे एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को पैसा बांट रहे थे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सभी थानों और क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उम्मीदवार विशेष के कार्यकर्ता बिहसपुर किशनदेवपुर राधास्वामी धाम इंटर कॉलेज मोड़ के पास मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पैसा बांट रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंचकर वहां से मातादान पाल निवासी गणेशरायपुर, रविंद्र कुमार पाल निवासी फुलवरिया, रमाशंकर पाल निवासी नेवाजीपुर और चंद्र प्रकाश पाल निवासी वीरमपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 35 हजार रुपये, तीन छोटा मोबाइल और दो एंड्रायड फोन बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे मिले साक्ष्य के आधार पर अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन