{"_id":"f51d41a55f1fba200213c08a5af428cc","slug":"four-years-girl-child-dies-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से मासूम की मौत, मां घायल
संवाददाता सारनाथ।
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर लेढ़ूपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने रविवार की दोपहर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क किनारे पटरी पर खड़ी मां-बेटी को टक्कर मार दी। इससे शालू (22) गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी चार वर्षीय बेटी बलिका की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने बस पर पथराव के साथ ही चक्काजाम किया। पथराव में 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं बस का चालक और परिचालक भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ कैंट राजकुमार यादव ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद चक्काजाम खुलवाया।
झारखंड के लोहरदगा का रहने वाला झरिया उरांव बीते दो माह से लेढ़ूपुर क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा है। रविवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उसकी पत्नी शालू बेटी बलिका को लेकर लेढ़ूपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी थी। इसी बीच बनारस से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने दोनों को टक्कर मार दी। मासूम बलिका हवा में उछलकर बीच सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। जबकि शालू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक से जा टकराई और उसे लगभग 10 मीटर घसीटते हुए ले गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही झरिया के साथ भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर और क्षेत्रीय लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सारनाथ पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बस के चालक और परिचालक का पता लगाने में जुटी हुई थी। शालू का इलाज क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।