फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four spotted tortoise found near Markandeya Mahadev Dham in varana

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव धाम के पास मिला चार धब्बों वाला कछुआ, गहरा रंग देखकर सभी आश्चर्यचकित

Sun, 24 Jul 2022 07:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

 मार्कंडेय महादेव धाम के पास स्थित ढाका गांव में कुछ नाविकों ने एक अलग प्रकार का कछुआ पकड़ा। गंगा प्रहरी नागेंद्र ने बताया कि इस तरह का कछुआ पहले कभी नहीं देखा गया। 

विज्ञापन
Four spotted tortoise found near Markandeya Mahadev Dham in varana
चार धब्बों वाला कछुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मार्कंडेय महादेव धाम के पास स्थित ढाका गांव में गंगा किनारे मिला कछुआ हर किसी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कछुए की पीठ पर बने चार धब्बे और इसका गहरा रंग देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। किसी ने भी इस तरह का कछुआ आज तक नहीं देखा था।

विज्ञापन


कछुए को जांच के लिए सारनाथ स्थित संस्थान में भेजा गया है। मल्लाहों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का कछुआ कभी नहीं देखा। गंगा प्रहरी ने बताया कि ढाका गांव में कुछ नाविकों ने कछुआ पकड़ा था। जानकारी होने पर इसको सुरक्षित जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गंगा प्रहरी नागेंद्र ने बताया कि इस तरह का कछुआ पहले कभी नहीं देखा गया। यह गंगा में काफी दिनों से नहीं दिख रहा था। इस कछुए के बारे में जांचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक 13 तरह के गांगेय कछुओं के बारे में जानकारी मिली है। इसमें यह कछुआ शामिल नहीं है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण जलीय जीव अब ऊपर नजर आने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed