फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four sister drown in pond during bathing in jaunpur

जौनपुरः तालाब में नहाते समय डूबने से चार बहनों की मौत, मचा कोहराम 

Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Four sister drown in pond during bathing in jaunpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
यूपी के जौनपुर में तालाब पर नहाने गईं चार बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।  
विज्ञापन


जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के विजयगिरी गांव निवासी प्रेम प्रकाश पटेल की बेटी पूजा पटेल (14) मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर प्रथम गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर पूजा अपने नाना के पड़ोसी अच्छेलाल पटेल की बेटियों रूमा (15), रेनू (9) और अमीषा (7) समेत 12 अन्य लड़कियों के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर मैनपुर गांव में स्थित तालाब में नहाने गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब काफी गहरा है और एक तरफ पक्की सीढ़ियां बनी हैं। नहाते समय अमीषा का पैर सीढ़ी से फिसल गया और वह डूबने लगी। रेनू और रूमा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गईं और डूबने लगी। यह देख पूजा भी उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई तो वह भी डूब गई।

गांव में छाया मातम

यह देख अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और चारों को अचेतावस्था में बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गांव में भी लोग शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर मड़ियाहूं के कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed