{"_id":"5bded02fbdec2269c10f9689","slug":"four-sister-drown-in-pond-during-bathing-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः तालाब में नहाते समय डूबने से चार बहनों की मौत, मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः तालाब में नहाते समय डूबने से चार बहनों की मौत, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में तालाब पर नहाने गईं चार बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के विजयगिरी गांव निवासी प्रेम प्रकाश पटेल की बेटी पूजा पटेल (14) मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर प्रथम गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
रविवार को दोपहर पूजा अपने नाना के पड़ोसी अच्छेलाल पटेल की बेटियों रूमा (15), रेनू (9) और अमीषा (7) समेत 12 अन्य लड़कियों के साथ घर से पांच सौ मीटर दूर मैनपुर गांव में स्थित तालाब में नहाने गई थीं।
विज्ञापन
तालाब काफी गहरा है और एक तरफ पक्की सीढ़ियां बनी हैं। नहाते समय अमीषा का पैर सीढ़ी से फिसल गया और वह डूबने लगी। रेनू और रूमा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गईं और डूबने लगी। यह देख पूजा भी उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई तो वह भी डूब गई।

गांव में छाया मातम
यह देख अन्य लड़कियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और चारों को अचेतावस्था में बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गांव में भी लोग शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर मड़ियाहूं के कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गांव में भी लोग शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर मड़ियाहूं के कोतवाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।