फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four patients died of corona in Varanasi more than two hundred positive

Corona in Varanasi: चार मरीजों की हुई मौत, दो सौ से अधिक मिले पॉजिटिव

Sat, 12 Sep 2020 12:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four patients died of corona in Varanasi more than two hundred positive
corona in india - फोटो : पीटीआई

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की चेन फिर से तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को चार मरीजों की मौत हुई है और बाबतपुर एयरपोर्ट पर तीन, सीबीसीआईडी आफिस में दो, डीएलडब्ल्यू के साथ ही जिले में अलग अलग इलाकों से कुल 201 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को मिली 3051 सैंपल की रिपोर्ट मिली जबकि 3054 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बीएचयू अस्पताल में भर्ती सुंदरपुर निवासी 80 वर्षीय महिला, महमूरगंज निवासी 46 वर्षीय पुरुष की मौत हुई और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती सारनाथ निवासी 67 वर्षीय पुरुष और शिवाला लंका निवासी 60 वर्षीय पुरुष भी कोरोना की जंग हार गए। शुक्रवार को होम आइसोलेशन से 206 लोग स्वस्थ हुए और 30 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 9903 मरीजों में 8074 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 170 लोगों की मौत के बाद 1659 एक्टिव केस है। उधर शुक्रवार को पॉजिटीव मिले पांच मरीजो के बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि इन्होंने अपना पूरा पता भी नही दिया था और फोन पर भी संपर्क नही हो पा रहा है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज

 बाबतपुर एयरपोर्ट, ईएसआई हॉस्पिटल, सामने घाट, सराय मुहाना, चिरईगांव, बांस फाटक, गणपति कम्युनिकेशन, विवेक पुरम ,शिवपुर, ब्रिज एनक्लेव कॉलोनी ,रूद्र नगरज़ टैगोर कॉलोनी, मीरापुर, चांदपुरज़ रथ यात्राज़ आशीर्वाद हॉस्पिटल, अशोकपुरम कॉलोनी चितईपुर, श्रीनगर कॉलोनी, सोना तालाब, सीकर रोड पयागपुर, काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा काटन मिल कॉलोनी, महेशपुर में दो महिलाओं समेत चार, डीएलडब्ल्यू में तीन, विश्वनाथ पुरी कॉलोनी, तेलियाबाग, खजूरी, शुकुलपुरा, भेलूपुर, कमलापति त्रिपाठी नगर, रघुनाथपुर, मकबूल अलम रोड के साथ ही महावीर हाइट्स में भी दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक जांच अभियान में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जगहों पर कराए गए सामूहिक जांच में 498 लोगों की जांच की गई,जिसमे 4 लोग पॉजिटिव मिले है।पुलिस लाइन में 17, आयुर्वेद महाविद्यालय चौकाघाट में 98, पीडीआर मॉल गोदौलिया में 23, भीम नगर में 71 पटरी दुकानदारों, दीनदयालपुर में 71 दुकानदारों ,जंगम बाड़ी मठ में 13 व्यक्तियों और राजघाट पीएचसी के तहत 6 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर रामनगर इलाके में 199 दुकानदारों के टेस्ट में 4 लोग पॉजिटिव मिले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed