फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four labor died in well poisonous gas in ghazipur

गाजीपुर : कुएं की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की गई जान, पुलिस ने जहरीली गैस बताई मौत की वजह

Mon, 13 May 2019 12:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 13 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Four labor died in well poisonous gas in ghazipur
कुंए में से मजदूर को निकालती पुलिस और रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक पुराने कुएं में सफाई के लिए उतरे चार मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक मजदूरों की मौत कुंए में बनी जहरीली गैस के कारण हुई है। 

विज्ञापन


गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पश्चिमी हिस्से में स्थित पुराने कुएं की सफाई के लिए गांव के ही पांच मजदूरों को लगाया गया था। जिसमें से चार मजदूरों कुएं में उतर गए। कुछ ही देर में सबकी हालत बिगड़ने लगी और एक-एक कर चारों की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में से चार शवों को निकलवाया। पुलिस कप्तान अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस कर्मी गांव में तैनात हैं। घटना कुएं में जहरीली गैस बनने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतकों में  गांव के  रहने वाले इंद्रजीत (26)  पंकज कुमार (20)  रामवृक्ष राम (32) और राम अवतार (18) शामिल है। हादसे में चार लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed