वाराणसी: विश्व सुंदरी पुल की मरम्मत के चलते हाईवे पर चार किमी जाम, घंटों जूझने के बाद रेंगते हुए निकल रहे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के विश्व सुंदरी पुल की मरम्मत के चलते हाईवे पर 4 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन घंटों बाद रेंगते हुए निकल रहे हैं। इस दौरान जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते हुए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब मरम्मत का काम चल रहा है तो ऐसी स्थिति में पुलिस प्रशासन के लोगों को रहना चाहिए। ताकि जाम न लगने पाए। लेकिन ऐसा नहीं है।
मंगलवार देर रात से जो जाम लगा तो तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे लगभग आठ से दस घंटे तक वाहन फंसे रहे। मरम्मत के चलते हाईवे के एक लेन पर आवागमन बंद कर एक ही लेन से आवागमन चल रहा है। जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर चौबीसों घंटे जाम लगा रह रहा है। आलम यह है कि टेगड़ामोड़ से चंदौली की ओर जहां लगभग चार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक जाम लग रहा है।
वही मीरजापुर मार्ग पर भी तीन किलोमीटर से ज्यादा लम्बा जाम लगता है। चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण जाम में फंसे लोगों बिलबिला जा रहे है। जाम में फंसे चंदौली के विवेक कनौजिया ने बताया कि यह सब पुलिस प्रशासन की लापरवाही है। जब पता है कि मरम्मत का काम चल रहा है तो व्यवस्था करनी चाहिए।
इलाहाबाद के विनोद सिन्हा ने कहा कि आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है बावजूद इसके जिम्मेदारों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों की माने तो राहगीरों को अभी सितंबर माह तक इसी तरह जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पुल के एक तरफ से ज्वाइंट प्लेट को बदलने के साथ ही पैचिंग का कार्य किया जा चुका है तो वहीं दूसरी तरफ की ज्वाइंट प्लेट बदलने के साथ ही पैचिंग का काम प्रगति पर है।
ये हो रहा काम
पुल के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदलने का काम शुरू कर दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों की पहली प्राथमिकता जनता की सहूलियत है। यही कारण है कि पुल पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित नहीं किया गया। सभी जगहों पर रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के जो मानक होते हैं, उन सभी का पालन किया जा रहा है। गंगा पर बने डेढ़ किमी पुल के 12 एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जा रहा।
सभी 12 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदल दिए जाएंगे। एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने के बाद वाहनों को झटका नहीं लगेगा। एक्सपेंशन ज्वाइंट मूवमेंट को एब्जार्ब करता है। ताकि पुल मजबूती से टिका रहे और टूटने ना पाए। ये दोनों पुल में होने वाले फ्रिक्शन को खत्म करता है। मरम्मत कार्य के दौरान केवल काम वाली लेन से आवागमन बंद है दूसरे लेन से आवागमन चालू है।