आसमान से बरसी आफत: तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच की मौत, महिला समेत तीन लोग झुलसे
यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को आसमान से आफत बरसी। अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार को तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सिंदूरिया गांव में पुल के पास गांव के बिंदू पांडेय का खेत है। खेत की रखवाली के लिए बीच में झोपड़ी बनी है। गुरुवार दोपहर में कुछ लोग वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई।
अचानक बिजली गिरने से झोपड़ी में बैठे चोपन के प्रीतनगर निवासी कृष्ण गोपाल सिंह (60), गोली (25), सिंदूरिया निवासी अलगू (62) की मौके पर ही मौत हो गई। पास में बैठे आत्मा तिवारी (40) व महलपुर निवासी राजू तिवारी (48) भी बिजली की चपेट में आए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालात सामान्य है।
ये भी पढ़ें: रिहायशी मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों समेत पांच को पकड़ा
घर के बाहर खड़े किशोर पर गिरी बिजली
उधर, सिंदूरिया गांव के टोला बखड़ौर में उमेश अगरिया (14) पुत्र भुलेस अगरिया की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। उमेश घर के बाहर खड़ा था। अचानक बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर सभी शव कब्जे में ले लिए।
जुगैल थाना क्षेत्र टापू गांव निवासी फूलमति पत्नी भगवान दान बिजली गिरने से झुलस गईं। चोपन थाना अंतर्गत पाइका गांव में गुरुवार को बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई। गां
व निवासी संत कुमार मिश्र का पुत्र उत्कर्ष (11) दोपहर में छत पर जाने के लिए सीढ़ी चढ़ रहा था। इसी बीच बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से उत्कर्ष झुलस गया। कुछ देर बाद ही उत्कर्ष की मौत हो गई। उत्कर्ष माता-पिता का इकलौता पुत्र था।