फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four huts got burnt in the fire

Varanasi News: आग की चपेट में आकर चार झोपड़ियां जलीं ,

Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four huts got burnt in the fire
कंदवा। क्षेत्र के अदसड़ गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन भाइयों और चचेरे भाई की झोपड़ी सहित कुल चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से झुलस कर बकरी के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने के साथ ही दाने दाने को मोहताज हो गया है। पीड़ित परिवार के लोगों के पास वही वस्त्र बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे।गांव में लल्लन, पखंडू, गुड्डू और चचेरे भाई प्रकाश वनवासी का परिवार झोपड़ियां लगाकर गुजर-बसर करता है। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लल्लन की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोग जब तक आग पर काबू पाते तब-तक चारों भाइयों की झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। आग से झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पखंडू की झोपड़ी में बंधा बकरी का बच्चा भी आग में झुलस कर मर गया। आग की तपन इतनी ज्यादा थी कि झोपड़ी में रखे बर्तन तक पिघल गए। ग्राम प्रधान किरन सिंह और समाजसेवी नीरज सिंह आटू ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed