वाराणसी में चार किसान कल्याण केंद्र खुलेंगे, जंसा में बने पहले केंद्र का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज भंडारण, गोष्ठी, प्रशिक्षण सहित किसानों की तमाम सुविधाओं के लिए वाराणसी में तीन और किसान कल्याण केंद्र की स्थापना होगी। इसकी शुरुआत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 लाख की लागत से जंसा में बने पहले बहुद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र का वर्चुअली लोकार्पण कर किया। इसके अलावा सहकारिता विभाग के 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम के लोकार्पण के बाद अब एक और धान क्रय केंद्र की बढ़त हुई है।
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जंसा में बहुद्देश्यीय किसान कल्याण केंद्र के लोकार्पण के बाद जिले में तीन और केंद्र खोले जाने की योजना है। इसमें काशी विद्यापीठ ब्लाक के कृषि भवन के पास बन रहे केंद्र का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।
जबकि बड़ागांव में निर्माण कार्य शुरू है। वहीं सेवापुरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी शासन से मिलते ही उसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जहां बीज और उर्वरक की जानकारी, बीज भंडारण, 100 किसानों की क्षमता तक गोष्ठी और प्रशिक्षण की व्यवस्था एक छत के नीचे होगी।
वहीं सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं निबंधक विनोद कुमार ने बताया कि कपसेठी मड़इया में पीएम के 100 मीट्रिक टन क्षमता गोदाम के लोकार्पण के बाद धान और गेहूं के क्रय के लिए एक और केंद्र की स्थापना हुई। जहां किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपना अनाज बेच सकेंगे। अब जिले में कुल छह क्रय केंद्र सोसायटी के हो गए।