फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four BHU students suspended for 6 months for Fight in hostel

BHU News: हॉस्टल में मारपीट के मामले में बीएचयू के चार छात्र 6 महीने के लिए निलंबित

Thu, 18 Aug 2022 08:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

बीएचयू में चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। ये छात्र सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में पिछले साल दिसंबर में आधी रात हुई मारपीट में शामिल थे। 

विज्ञापन
Four BHU students suspended for 6 months for Fight in hostel
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पिछले साल दिसंबर में सरदार सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास में हुई मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार छात्रों को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय में 01/02 दिसंबर, 2021 की रात में हुई घटना के मामले में चीफ प्रॉक्टर की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कराई।

विज्ञापन


स्थायी समिति की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। जिन छात्रों को निलंबित किया गया है, उसमें राघवेन्द्र नारायण सिंह (डिप्लोमा इन ऑफिस मैनेजमेंट एंड बिजनेस कम्युनिकेशन, कला संकाय), हितेश सारस्वत (बी.ए. आनर्स, सामाजिक विज्ञान संकाय), दिव्यांश धर दुबे (स्नातक डिप्लोमा-अरबी, द्वितीय वर्ष, कला संकाय) और अमरेंद्र राठौर (बी.ए. आनर्स-तृतीय वर्ष, सामाजिक विज्ञान संकाय) का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


छात्रों ने छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित की काशी की भव्यता
 बीएचयू के केंद्रीय विद्यालय परिसर में गुरुवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मिस्टिकल काशी छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी में 13 प्रतिभागियों की 60 तस्वीरों को लगाई गई। छात्र एवं छात्राओं ने छाया चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से काशी के भव्यता को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने छात्रों की छायाचित्र को खूब सराहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। संयोजक कला शिक्षक कौशलेश कुमार ने कहा कि छात्रों ने इतने कम उम्र में पेशेवर कलाकारों की तरह फोटोग्राफ को खींचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed