फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fortuner riders kidnapped the young man, left him in the middle of the way

फार्च्यूनर सवारों ने युवक को किया अगवा, बीच रास्ते में छोड़ा

Thu, 03 Jun 2021 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fortuner riders kidnapped the young man, left him in the middle of the way
दानगंज। अजगरा चौकी अंतर्गत खरदहा-महदा मार्ग पर बुधवार शाम फार्च्यूनर सवारों ने एक युवक को अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की तो बदमाश युवक को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

चोलापुर थाना के अजगरा चौकी अंतर्गत खरदहा के रमदत्तहा गांव निवासी नंदलाल गोस्वामी पशु पालन करते हैं। उनका बेटा प्रद्युम्न (22) मुंबई स्थित फिल्म सिटी में काम करता है। कोरोना के चलते इन दिनों घर आया हुआ है। शाम के समय लगभग छह बजे खरदहा-महदा मार्ग पर प्रद्युम्न टहल रहा था। आरोप है कि इसी फार्च्यूनर सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रद्युम्न के अगवा किए जाने की सूचना परिजनों को दी। युवक के अगवा की सूचना पर चोलापुर पुलिस ने कस्बा और चोराहों पर नाकेबंदी करते हुए जांच शुरू कर दी। इस बीच प्रद्युम्न को फार्च्यूनर सवारों ने घर से एक किलोमीटर दूर गोसाईपुर स्थित चूड़ीहारी का पूरा छोड़कर भाग गए। पुलिस प्रद्युम्न को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज पांडेय ने बताया कि युवक के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed