फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fortified rice : Villagers demonstrated by saying plastic rice in Chandauli

यूपी : ग्रामीणों ने जिसे प्लास्टिक चावल बताकर किया प्रदर्शन, उसके हैं कई फायदे, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fortified rice : Villagers demonstrated by saying plastic rice in Chandauli
राशन की दुकान से मिला चावल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में राशन की दुकान से मिले चावल में प्लास्टिक के चावल की मिलावट का आरोप लगाकर बरहनी विकासखंड के पिपरदहां के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्लास्टिक जैसा चावल गुजरात राज्य की फैक्ट्रियों में प्लास्टिक के कचरे से बनाया गया है। दरअसल, ग्रामीणों ने जिस चावल को प्लास्टिक का बताया उसके कई फायदे हैं। वह लौह तत्व और विटामिन से भरपूर है। इसे फोर्टिफाइड राइस (मिनरल युक्त चावल) कहा जाता है।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों का आरोप था कि कोटे की दुकान से जो चावल मिल रहा है उसमें प्लास्टिक के चावल के दाने मिले हैं। कुछ ही देर में इस बात को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। ऐसा दावा पिपरदहां निवासी सुखराम, मदन, बुद्धि राम, कश्मीरा देवी ने किया। 
विज्ञापन


कहा, एचडी नंबर-1 प्लास्टिक के कचरे से बना है
सभी ने कहा कि वे गुजरात के गांधीधाम की प्लास्टिक फैक्ट्री में काफी दिनों तक काम कर चुके हैं। राशन में मिला यह चावल का दाना एचडी नंबर-1 प्लास्टिक के कचरे से बना है। इस बात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। कोटे की दुकान से मिले चावल में पीले रंग के चावल का दाना मिलने पर लोग सकते में आ गए। वे अपने-अपने घरों से कोटे से लाए गए चावल का मिलान करने लगे तो सब में एक जैसे चावल के दाने दिखाई दिए। इस पर उनका शक और गहरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह दाने प्लास्टिक के नहीं बल्कि फोर्टिफाइड (मिनरल युक्त) हैं। शासन की योजना के अनुसार पिछले माह से ही 100 दानों में इसका एक दाना मिलाया जा रहा है। 

 

फोर्टीफाइड चावल के फायदे

  • फोर्टीफाइड चावल में पौष्टिक गुणवत्ता आम चावल के मुकाबले अधिक है।
  • यह बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाता है। 
  • चावल पर आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन बी-12 का लेप होता है।

 

फोर्टीफाइड चावल में पोषक तत्व

फोर्टीफाइड चावल में लौह तत्व, विटामिन बी-12 तथा फोलिक एसिड युक्त फोर्टीफाइड चावल करनेल (एफआके) का मिश्रण होता है। यह लोगों की खुराक में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed