{"_id":"60f9b5230ac84d316d08d4cf","slug":"former-vice-president-of-kashi-vidyapeeth-was-shot-fired-in-dispute-over-office-occupation-police-arrested-three-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कार्यालय कब्जा के विवाद में काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष को मारी गई थी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कार्यालय कब्जा के विवाद में काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष को मारी गई थी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
सार
13 जुलाई की रात वाराणसी के नदेसर इलाके में काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज को ऑटो सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। जानलेवा हमले के बाबत राहुल के पिता ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, ऑटो भी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष और अधिवक्ता राहुल राज पर नदेसर स्थित घौसाबाद में 13 जुलाई की रात हुए फायरिंग मामले में कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों को चौकाघाट से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोडवेज स्थित एक कार्यालय को राहुल राज ने कब्जा किया था। इसको लेकर जानलेवा हमला किया गया था। दो अन्य आरोपी की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आरोपियों को कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने ने बताया कि जानलेवा हमले के बाबत राहुल के पिता राजकुमार ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया था। कैंट पुलिस को सूचना मिली कि घटना में वांछित तीन आरोपी चौकाघाट से पांडेयपुर की ओर से जाने वाले मार्ग पर खड़े हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मलदहिया का रहने वाला आजाद सोनकर, ढेलवरिया चौकाघाट निवासी शनि कन्नौजिया और लच्छीपुरा कालोनी नदेसर का विमलेश कुमार उर्फ सोनू है। हमले के दौरान इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
फरार अभियुक्तों में मयंक गुप्ता व संदीप सोनकर है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 13 जुलाई की रात लच्छीपुरा कॉलोनी से घौसाबाद स्थित घर लौटते समय ऑटो सवार बदमाशों ने राहुल राज को कमर में गोली मार दी थी। गोली से घायल राहुल का इलाज अस्पताल में अभी भी चल रहा है।