फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Former Vice Chancellor of Gorakhpur University Professor Beni Madhav Shukla passed away

यूपी: गोरखपुर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बेनी माधव शुक्ल का निधन, पीएम मोदी के चुनाव प्रस्तावक थीं पत्नी

Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Former Vice Chancellor of Gorakhpur University Professor Beni Madhav Shukla passed away
पूर्व कुलपति प्रो. बेनी माधव शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और बीएचयू रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व आचार्य प्रोफेसर बेनी माधव शुक्ला (98) का रविवार को निधन हो गया। प्रो. शुक्ला बीएचयू रसायन विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद करौंदी के नंद नगर में स्थित अपने आवास पर पत्नी प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला के साथ रह रहे थे। 

विज्ञापन


बीएचयू महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रह चुकीं प्रो. अन्नपूर्णा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावक थीं। कर्मठता, योग्यता और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के आधार पर नई पहचान बनाने वाले प्रो. शुक्ला के निधन की सूचना मिलते ही बीएचयू कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, बीएचयू के शिक्षकों, शुभचिंतकों ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी। प्रो. शुक्ला के चार बेटों में दो आस्ट्रेलिया, एक अमेरिका और एक बेटा उनके साथ रहता है। रविवार को वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे डॉ. कृष्णकांत शुक्ला ने उन्हें मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा ने निधन पर जताया शोक
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रो. बेनी माधव शुक्ला के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रो. शुक्ला ने समाज के सांस्कृतिक और शैक्षिक उत्थान के लिए जो प्रयास किए, वे कभी भुलाए नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण चेतना परिषद के सदस्यों ने भी प्रोफेसर शुक्ला को श्रद्धांजलि दी। प्रजानाथ शर्मा, सचिन मिश्रा, अशोक मिश्रा, विनोद शुक्ला, मंगलेश दुबे, अनिल पाठक आदि ने भी प्रो. शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया। बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी ने प्रोश़ुक्ला के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed