उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे बनारस, बाबा दरबार में टेका मत्था, दक्षिणी विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार शाम बनारस पहुंचे। वह शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पूर्व सीएम दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचे और माता का पूजन किया।
इसके बाद संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि पूर्व सीएम शुक्रवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में मैदागिन से कबीरचौरा, पिपलानी कटरा से लेकर लहुराबीर तक प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।
उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है भाजपा : सुधींद्र कुलकर्णी
कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सलाहकार रहे सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि वर्तमान भाजपा अटल जी के समय की भाजपा न होकर सिर्फ दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। यह दो बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।
बृहस्पतिवार को संकट मोचन क्षेत्र में सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि कांग्रेस राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। देश के गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हक के लिए लगातार संघर्षरत है। छत्तीसगढ़ सरकार में गो सेवा अध्यक्ष पंडित रामसुंदर दास ने कहा कि गाय और गंगा हिंदू आस्था के प्रतीक हैं।
इनका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन आज यह उत्तर प्रदेश में बदहाल स्थिति में हैं। बनारस में विकास के नाम पर विश्वनाथ मंदिर के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खेला गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री एसएन शर्मा, प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो. एके पांडेय, पं. राजेंद्र तिवारी, विजय मेहता और संजीव सिंह मौजूद रहे।