फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former student union vice president of Harishchandra pg college died in road accident,

Varanasi: हरिश्चंद्र महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, बाइक से टकराई थी बाइक

Fri, 27 Jan 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Jan 2023 11:04 PM IST
सार

वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और खरदहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (52 वर्ष) की बाबतपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Former student union vice president of Harishchandra pg college died in road accident,
योगेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और खरदहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (52 वर्ष) की बाबतपुर के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। चोलापुर थाना अंतर्गत खरदहा गांव निवासी लाल बाबू सिंह के सबसे बड़े पुत्र योगेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना बेनीपुर में मकान बनाकर रहते थे।

विज्ञापन


बेनीपुर में वह बेटे विजेंद्र और पत्नी निर्मला के साथ रहते थे। उनकी बेटी प्रियंका पुणे में रहती है। योगेंद्र के दोस्त की बेटी की शादी बाबतपुर के समीप एक गांव में थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी बाइक से गए थे। बाबतपुर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन


आननफानन योगेंद्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मिर्जापुर के भाजपा एमएलसी विनीत सिंह के करीबियों में उनकी गिनती होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed