फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Former sp MP of Machilishahar Lok Sabha constituency Chandranath Singh alias CN Singh passed away in rml hospital in lucknow

सपा के पूर्व सांसद सीएन सिंह का लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में निधन, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 05 Sep 2020 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Former sp MP of Machilishahar Lok Sabha constituency Chandranath Singh alias CN Singh passed away in rml hospital in lucknow
पूर्व सपा सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह(65) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज के निवासी सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन



तब प्रतापगढ़ का पट्टी और वीरापुर विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल था। सपा मुखिया मुलायम सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले सीएन सिंह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे। पूर्व सांसद अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके एक पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ राजा भैया और पुत्री पूर्णिमा सिंह है। पत्नी उषा सिंह राजनिति में भी दखल रखती हैं। निधन की खबर पर जौनपुर और प्रतापगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं में शोक छा  गया है। पुत्र प्रशांत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 



सपा ने किया याद :
समाजवादी पार्ट ने भी पूर्व सासंद के निधन पर दुख व्यक्त किया है। ट्विटर पर लिखा कि मछलीशहर से पूर्व सपा सांसद एवं पूर्व विधायक सीएन सिंह का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे काफी दुख हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! विनम्र श्रद्धांजलि! 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed