{"_id":"5fd1db83f68efa596b6fd21e","slug":"former-soldier-injured-after-being-shot-in-a-land-dispute-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमीन विवाद में एक ओर से चली गोली, पूर्व सैनिक को लगी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमीन विवाद में एक ओर से चली गोली, पूर्व सैनिक को लगी, घायल
Thu, 10 Dec 2020 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के अमरूपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद के दौरान फायरिंग में भूतपूर्व सैनिक की बाईं जांघ में गोली लग गई। परिजन घायल को वाराणसी उपचार के लिए लेकर चले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि अमरुपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक पारस मिश्रा(62) का पड़ोस के लोगों से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित होने पर रोक लगाई गई थी। ऐसे में विपक्ष सुबह विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहा था।
विज्ञापन
जब भूतपूर्व सैनिक ने मिट्टी गिराने से मना किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोली भूतपूर्व सैनिक की बाईं जांघ में जा लगी। इसके बाद गांव में तनाव व दहशत कायम है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर जब तक पहुंचती परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी लेकर निकल गए। मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। भूतपूर्व सैनिक के जांघे में गोली लगी है। पुलिस छानबीन कर रही है।