{"_id":"5f7b64d279fe08328f48b40d","slug":"former-pnu-club-secretary-arrested-in-five-year-old-case-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पुराने मामले में पीएनयू क्लब का पूर्व सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पुराने मामले में पीएनयू क्लब का पूर्व सचिव गिरफ्तार
Tue, 06 Oct 2020 01:15 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीएनयू क्लब के पूर्व सचिव अशोक वर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के प्रयास के पांच साल पुराने मामले में सोमवार को वाराणसी की कैंट थाने की पुलिस ने छावनी क्षेत्र स्थित पीएनयू क्लब के पूर्व सचिव अशोक वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अशोक के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
वहीं, अशोक की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शहर के कई सफेदपोश कैंट थाने पहुंचे और दबाव बनाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने किसी की एक भी न सुनी। अशोक की गिरफ्तारी से शहर के सफेदपोशों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में पीएनयू क्लब में गोली चलने और मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। बीती 19 सितंबर को अदालत ने अशोक के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था। इसके साथ ही पुलिस को आदेश दिया कि अशोक को अदालत में पेश किया जाए। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन