फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MP's brother-in-law slipped while trying to climb on a moving truck died in varanasi jaunpur highway

चलते ट्रक पर चढ़ने की कोशिश में फिसलकर गिरा पूर्व सांसद का साला, मौके पर मौत

Sun, 07 Jun 2020 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Former MP's brother-in-law slipped while trying to climb on a moving truck died in varanasi jaunpur highway
अस्पताल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर रविवार की सुबह चालक को पकड़ने के लिए चलते ट्रक पर चढ़ने की कोशिश में गिरकर पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक, ट्रक सहित फरार हो गया। मृतक जौनपुर के पूर्व सांसद केपी सिंह का साला बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को थाने लेकर आ गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर के शंकरगंज गांव में पूर्व सांसद केपी सिंह का पेट्रोल पंप है। उनका साला नीरज सिंह(35) निवासी मढ़ी थाना चंदवक बतौर मैनेजर यहां रहता था। रविवार की सुबह बकाया पैसा मांगने के लिए वह कैशियर सुजीत को लेकर जलालपुर से गुजर रहे ट्रक का पीछा करने लगे।

विज्ञापन

 


बिबनमऊ गांव स्थित पुल के पास उन्होंने ट्रक को रोका और चालक से बात करने लगे। बात खत्म होने से पहले ही चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। उसे पकड़ने के लिए वह केबिन पर चढ़ने लगे और पैर फिसलने से वह ट्रक से नीचे गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिर में गंभीर चोट आई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ओम नारायण सिंह ने बताया कि सूचना घर वालों को दे दी गई है। उनकी ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed