फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA Vijay Mishra gets a shock from the court: application for acquittal rejected, court orders for Augu

बाहुबली विजय मिश्र को कोर्ट से झटका:बेटे को आरोप मुक्त करने का आवेदन खारिज, अदालत ने 14 अगस्त के लिए दिया आदेश

Wed, 09 Aug 2023 01:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 01:03 PM IST
सार

जैतपुरा निवासी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गोपीगंज थाने में पूर्व विधायक विजय मिश्र और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में ( 13 सितंबर 2021) पूर्व विधायक के बेटे-बेटी, भतीजा और दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra gets a shock from the court: application for acquittal rejected, court orders for Augu
पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को डराने-धमकाने और हमला करने के मामले में भदोही से पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्रा को आरोप से डिस्चार्ज करने का आवेदन मंगलवार को खारिज कर दिया। साथ ही आरोप तय करने के लिए 14 अगस्त की तिथि तय कर दी। साथ ही सभी आरोपियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: ज्ञानवापी में शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा मामले में बहस पूरी, जल्द आ सकता है आदेश
विज्ञापन

जैतपुरा निवासी युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गोपीगंज थाने में पूर्व विधायक विजय मिश्रा और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में ( 13 सितंबर 2021) पूर्व विधायक के बेटे-बेटी, भतीजा और दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में आरोपी विष्णु मिश्रा की ओर से आरोप मुक्त किए जाने का आवेदन दिया गया था। पूर्व विधायक विजय मिश्रा आगरा की जेल में और बेटा विष्णु मिश्रा इस समय लखीमपुर खीरी जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed