फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   former mla alka rai said Congress leader Ajay Rai is also suffering like us

Mukhtar News: 'अजय राय भी हमारी तरह पीड़ित, उन्हें खुलकर बोलना चाहिए' मुख्तार अंसारी की मौत पर बोलीं अल्का राय

Sun, 31 Mar 2024 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 10:08 AM IST
सार

Mukhtar Ansari News: मुख्तार की मौत के बाद उससे पीड़ित लोग अब सामने आ रहे हैं। मीडिया में उनके कई बयान आ चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं पूर्व विधायक अल्का राय जिनके पति की हत्या करवा दी गई थी। अल्का राय ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने हर दल के लोगों को प्रताड़ित किया है।

विज्ञापन
former mla alka rai said Congress leader Ajay Rai is also suffering like us
पूर्व विधायक अल्का राय और उनके बेटे पीयूष राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक अल्का राय और उनके बेटे पीयूष राय ने कमच्छा स्थित आवास पर मुख्तार अंसारी की मौत पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी ने हर दल के लोगों को प्रताड़ित किया है। जिस तरह हम पीड़ित थे, उसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पीड़ित थे। उन्हें खुलकर बोलना चाहिए, मगर शायद वह राजनीतिक बंधन की वजह से नहीं बोल पा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि मैं देख रहीं हूं कि विपक्षी राजनीतिक दल के लोग माफिया मुख्तार अंसारी को हीरो बनाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि देखना चाहिए कि ऐसा कोई राजनीतिक दल नहीं बचा, जिससे जुड़े लोगों को मुख्तार ने प्रताड़ित नहीं किया। होना यह चाहिए कि दलगत राजनीति से उठकर सभी को ईश्वर के इस फैसले का समर्थन करना चाहिए। मुझे तो सीबीआई से भी न्याय नहीं मिला था, मगर मुझे भरोसा था कि भगवान मेरे साथ न्याय जरूर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन स्थापित हुआ, सभी को सुरक्षा मिली। इससे गवाह सुरक्षित रहे न्यायिक प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चलती रही। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देती हूं। उनके बेटे पीयूष राय ने कहा कि अजय राय को भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए कि सुशासन होने के चलते फैसले में कोई रुकावट नहीं आई और मुख्तार को सजा हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed