फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA Ajay Rai said BJP people are cooperating Mukhtar ansari

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा- मिलीभगत से बुलेटप्रूफ एंबुलेंस में घूम रहे मुख्तार, भाजपा के लोग कर रहे सहयोग

Fri, 02 Apr 2021 10:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Ajay Rai said BJP people are cooperating Mukhtar ansari
ajay rai - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने एंबुलेंस मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मुख्तार अंसारी का सहयोग कर रहे हैं। जनता जानना चाहती है कि भाजपा नेताओं के मुख्तार अंसारी से क्या संबंध हैं।
विज्ञापन


लहुराबीर स्थित आवास पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में वह सरकार पर जमकर बरसे। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्तार को ले जाने वाली एंबुलेंस गोरखपुर की भाजपा नेता डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम से है। यह कैसे संभव हुआ। इस पूरे मामले में भाजपा लिप्त है।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। फिर भी कृष्णानंद राय के हत्यारों को जमानत कैसे मिली। मिलीभगत सामने आने पर अब जाकर प्रदेश सरकार ने डॉ. अलका राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस एंबुलेंस का प्रयोग मुख्तार कर रहे हैं वह बुलेटप्रूफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की निष्पक्ष जांच हो। भाजपा के लोग सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्तार अंसारी ने मेरे बड़े भाई अवधेश राय की हत्या की है। न्यायालय पर भरोसा है। मुख्तार को सजा और मुझे न्याय जरूर मिलेगा। सरकार मुझे डराने का प्रयास कर रही है। 10 फीसदी खर्च पर मिले एक सरकारी गनर को भी वापस ले लिया गया है। सरकार की मंशा स्पष्ट है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, नृपेंद्र नारायण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed