{"_id":"5c54230bbdec2226154d0ca4","slug":"former-mayor-wife-summoned-in-case-of-making-fake-dead-certificate-to-grab-land-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मेयर की पत्नी और दो पार्षद अदालत में तलब, फर्जी मृत प्रमाण पत्र बनवाकर कर रहे थे बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मेयर की पत्नी और दो पार्षद अदालत में तलब, फर्जी मृत प्रमाण पत्र बनवाकर कर रहे थे बड़ा खेल
Fri, 01 Feb 2019 04:14 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 01 Feb 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
court
वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवम रवि प्रकाश शाहू की अदालत ने फर्जी मृत प्रमाण पत्र बनवा कर फर्जी वसीयत के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में भाजपा के पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले की पत्नी तत्कालीन पार्षद पूजा मोहले, भाजपा पार्षद पूर्णमासी गुप्ता और ओम प्रकाश शास्त्री को बतौर आरोपी विचारण हेतु आगामी पांच मार्च 2018 को तलब किया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद निवासी धीरज गुप्ता के अधिवक्ता दिनेश दीक्षित के मुताबिक वादी के बाबा मिठाई लाल वर्ष 1970 से लापता थे। इस बीच उसके चाचा आरोपी ओम प्रकाश शास्त्री ने तीन फरवरी 2003 को बाबा को मृत दिखाकर और 25 जुलाई 1991 का फर्जी वसीयतनामा दिखाकर सम्पत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तत्कालीन पार्षद आरोपी पूजा और पार्षद पूर्णमासी पर आरोप है कि दोनों ने अपने पैड पर मिठाई लाल को मृत बता दिया जबकि उनके मौत के बाबत किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। अदालत ने इस मामले में वादी, उसकी बहन और उसकी बुआ विभा के बाद आरोपियों को विचारण के लिए तलब किया है।
विज्ञापन