वाराणसी पुलिस के खुलासे पर सवाल: महिला से जब लूट नहीं हुई तो कैसे दिखा दी चेन बरामदगी, पूर्व आईपीएस ने की कार्रवाई की मांग
भेलूपुर थाने की पुलिस ने वाहवाही लूटने में अजब-गजब खुलासा कर दिया। पांच जून को दोपहर में स्नेचिंग हुई तो पुलिस ने मुकदमा में लिखा कि सिर्फ प्रयास हुआ। आरोप है कि पुलिस ने दबाव देकर तहरीर ही बदलवा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की भेलूपुर थाने की पुलिस ने वाहवाही लूटने में अजब-गजब खुलासा कर दिया। अब इस खुलासे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को ट्वीट कर संबंधित के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
खोजवां निवासी महिला सुनीता देवी से रविंद्रपुरी में पांच जून को दोपहर में स्नेचिंग हुई तो पुलिस ने मुकदमा में लिखा कि सिर्फ प्रयास हुआ। जबकि महिला कहती रही कि चेन का टुकड़ा लेकर बदमाश फरार हुए लेकिन पुलिस ने दबाव देकर तहरीर ही बदलवा दी। अब जब चार बदमाश गिरफ्तार हुए तो पुलिस ने अचानक से चेन बरामदगी दिखाते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा दी। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर काफी चर्चाएं रही।
अजब-गजब !
लूटी हुई चेन तो कहीं की भी पुलिस बरामद कर सकती है, पर जिस चेन को लूटने का प्रयास तो हुआ हो पर लूटी नहीं जा सकी हो, उसे
सिर्फ UP पुलिस ही बरामद कर कहती है.
यह है @uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/9GoMUSCJ64विज्ञापन विज्ञापन— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) June 15, 2021
इस प्रकरण पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में कहा कि पांच जून की दोपहर दो बजे दो अज्ञात बाइक सवारों ने रविंद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम के पास खोजवां के रहने वाले संतोष कुमार विश्वकर्मा की पत्नी की चेन लूटे जाने का प्रयास किया, लेकिन लूटने में सफल नहीं हो पाने के संबंध में अगले दिन थाना भेलूपुर में लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके विपरीत एसीपी भेलूपुर और इंस्पेक्टर भेलूपुर द्वारा इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर संतोष कुमार विश्वकर्मा की पत्नी की चेन 6.54 ग्राम बरामद करने की बात कही गई।
पूर्व आईपीएस अमिताभ व नूतन ने कहा कि जिस प्रकरण में चेन लूटने का प्रयास हुआ लेकिन बदमाश चेन लूटने में सफल नहीं हो सके, उस मामले में बिना लूटी हुई चेन बरामद कैसे हो गई? अतः उन्होंने इस बिंदु पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।