फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former IPS amitabh thakur tweet of party video in hotel during lockdown varanasi

वाराणसी: रईसजादों की होटल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर से पूर्व आईपीएस ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया कि दो जून 2021 की रात में होटल कंफर्ट इन में युवाओं ने इस तरह पार्टी की है।

विज्ञापन
Former IPS amitabh thakur tweet of party video in hotel during lockdown varanasi
party - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिछले दिनों फर्जी एसटीएफ बनकर महमूरगंज स्थित घर में लूट करने वालों का वायरल वीडियो पुलिस कमिश्नर को ट्वीट कर गिरफ्तारी कराने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का एक और ट्वीट पुलिस महकमे में हड़कंप मचाए हुए है।

विज्ञापन


इस बार लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए वाराणसी के रईसजादों का छावनी स्थित एक होटल में शराब पार्टी करने का वायरल वीडियो सामने आया है। पूर्व आईपीएस ने पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को यह वीडियो ट्वीट करके होटल संचालक और लचर पर्यवेक्षण पर कैंट थाने की भूमिका की भी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

 
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दावा किया है कि यह वीडियो दो जून 2021 की रात में होटल कंफर्ट इन, (कैंटोनमेंट) का है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित अन्य को भेजे अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि होटल कंफर्ट इन में तमाम अमीर घरों के युवाओं द्वारा कथित रूप से एक रेव पार्टी की गई। इसमें शराब, गांजा सहित अन्य बड़े मादक द्रव्यों का प्रयोग हुआ। उन्होंने शामिल युवाओं में कई लोगों के नाम भी उजागर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अमिताभ ने कहा कि ये तथ्य अत्यंत गंभीर हैं क्योंकि जब वाराणसी में संभवत अभी भी होटल, रेस्तरां आदि खोलने के आदेश नहीं हुए हैं तो यह होटल कैसे खुला, फिर यहां लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कैसे हुई और वह भी एक ऐसी पार्टी जिसमें कथित रूप से इस प्रकार शराब और मादक द्रव्य का प्रयोग किया गया। इस संबंध में कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है। प्रकरण में जो भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed