{"_id":"6127f2ac8ebc3e6ee33a00e5","slug":"forgot-the-orders-at-the-centers-the-first-dose-was-put-on-2028-varanasi-news-vns608121060","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर भूल गए आदेश, 2028 को लगा दी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर भूल गए आदेश, 2028 को लगा दी पहली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बृहस्पतिवार को टीकाकरण केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन धड़ल्ले से इसकी अवहेलना हो रही है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 6377 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसमें 2028 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इससे पहले शनिवार को भी ऐसी घटना हो चुकी है। जब शासन के आदेश के बाद भी दूसरी डोज के साथ पहली डोज का टीका भी लगा दिया गया था। पहली डोज लगवाने वालों के मुकाबले अभी भी दूसरी डोज वालों की संख्या कम ही है। जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, बीएचयू आदि जगहों पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि 4349 को दूसरी डोज लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर 14 और महिला स्पेशल केंद्र पर 210 महिलाओं का टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को जिले में टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया जाएगा। 172 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 55, ग्रामीण इलाकों में 112 केंद्र शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे से कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक कराया जा सकता है।
नहीं मिला कोरोना मरीज, पांच एक्टिव केस
जिले में बृहस्पतिवार को भी कोई कोरोना मरीज नहीं मिला और न ही किसी को स्वस्थ घोषित किया गया। अब केवल पांच एक्टिव मरीज रह गए हैं। जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को बृहस्पतिवार को 4584 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। अब जिले में कुल 82,382 मरीजों में से 81,604 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 773 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
नहीं मिला कोरोना मरीज, पांच एक्टिव केस
जिले में बृहस्पतिवार को भी कोई कोरोना मरीज नहीं मिला और न ही किसी को स्वस्थ घोषित किया गया। अब केवल पांच एक्टिव मरीज रह गए हैं। जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को बृहस्पतिवार को 4584 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। अब जिले में कुल 82,382 मरीजों में से 81,604 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 773 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन