{"_id":"60b546cb8ebc3e20266c65d4","slug":"forest-department-will-distribute-1-5-lakh-saplings-in-sewapuri-varanasi-news-vns592377417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी में वन विभाग बांटेगा डेढ़ लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवापुरी में वन विभाग बांटेगा डेढ़ लाख पौधे
विज्ञापन
सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड के विभिन्न गांवों में वन विभाग की तरफ से जुलाई से निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेवापुरी में एक लाख पचास हजार पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद यह पौधे वितरित किए जाएंगे। हाथी पौधशाला, घोसीला पौधशाला और लवायनडीह पौधशाला में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वहीं काशी विद्यापीठ आराजीलाइन व सेवापुरी विकासखंड में कुल चार लाख पचास हजार पौध वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को हाथी पौधशाला का वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
----------------
एसडीएम ने तीर्थ धाम रामेश्वर के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड के रामेश्वर तीर्थ धाम में पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रसाद स्कीम के 8 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे यात्री विश्रामालय के निर्माण कार्य का एसडीएम राजातालाब सिद्धार्थ कुमार यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 15 जून तक हर हाल में कार्य को पूरा कर इसे हस्तांतरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान बाथरूम ,शौचालय, किचन रूम, क्लॉक रूम, हाल दरवाजे का कार्य फर्श टाइल्स कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, अवर अभियंता सौरव सुमन, नितिन द्विवेदी शामिल रहे।
-------------
मृत कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
चिरईगांव। पीएचसी चिरईगांव पर कोरोना से मृत कर्मचारियों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पीएचसी प्रभारी ने कहा कि कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारी किसी योद्धा से कम नहीं है। इनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा। श्रद्धांजलि सभा में पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. संतोष, अवधेश कुशवाहा, संतोष सिंह, रुद्र कुमार पांडेय, सुमित शुक्ला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मानसी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।