फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   forest department recovers hundred acare forest land at chandauli

चंदौलीः डेढ़ दशक में सबसे बड़ा अभियान, 125 एकड़ वन भूमि कब्जा मुक्त

Sun, 28 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
forest department recovers hundred acare forest land at chandauli
जेसीबी की मदद से बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में चला अभियान - फोटो : अमर उजाला
सरकार बदलते ही वन भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को चंदौली में वन विभाग ने डेढ़ दशक में सबसे बड़ा अभियान चलाया और जिलाधिकारी की मौजूदगी में काशी वन्य जीव प्रभाग के मझगाई रेंज अंतर्गत कंपार्टमेंट दस में 125 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया।  
विज्ञापन


इस भूमि पर वर्ष 2002 से ग्रामीणों के समूह ने कब्जा कर लिया था और पेड़ काट कर खेती शुरू कर दी थी। जेसीबी की मदद से बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में छह घंटे तक अभियान चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। वन विभाग ने बताया कि कब्जा मुक्त भूमि पर पौधरोपण होगा और चेकडैम तथा तालाब का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


संरक्षित वन क्षेत्र काशी वन्य जीव प्रभाग की भूमि पर लंबे समय से लोगों का कब्जा चल रहा है। सिर्फ मझ़गाई रेंज के कंपार्टमेंट 10 में ही तीन सौ एकड़ भूमि लोगों के कब्जे में है। वन विभाग ने इस इलाके के मोहन सिंह पर वन भूमि पर कब्जा करने और गैंगस्टर के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के गठन के बाद भूमि पर कब्जे को मुक्त करने के अभियान में तेजी आ गई है। पिछले दिनों वन विभाग से वार्ता के बाद वन भूमि को कब्जा मुक्त करने की योजना बनाई गई।

दोपहर 12 बजे डीएम हेमंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह, डीएफओ गोपाल ओझा, और चकरघट्टा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। अभियान में सीआरपीएफ और पीएसी भी शामिल रही।

इसके बाद जेसीबी की मदद से खेतों को उजाड़ने का सिलसिला शुरू किया जो देर रात तक तक चलता रहा। वहीं बड़े पैमाने पर पुलिस बल को देख भूमि माफिया फरार हो गए। डीएफओ ने बताया कि खाली भूमि पर प्लांटेंशन किया जाएगा।


जिलाधिकारी की पहल पर चीफ कंजर्वेटर ने इसके लिए धन आवंटित करने की घोषणा की।  डीएम ने मनरेगा जिला समन्वयक को इस भूमि पर चेकडैम और तालाब बनवाने और प्लांटेंशन कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed