{"_id":"5e4588218ebc3ee5c77dbd6e","slug":"forest-department-caught-15-feet-python-in-jigna-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फीट का अजगर देख मचा हड़कंप, दूसरे दिन वन विभाग की आया पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीट का अजगर देख मचा हड़कंप, दूसरे दिन वन विभाग की आया पकड़ में
Thu, 13 Feb 2020 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
जिगना के भिलगौर में अजगर पकड़ते वनकर्मी ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के भिलगौर गांव में बुधवार की शाम 15 फीट लंबा अजगर देख ग्रामीण भयभीत हो गए। वे उसके आसपास जाने से कतरा रहे थे। डरे सहमें ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दिए जाने के साथ ही वन विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम भी अंधेरा होने के चलते उसे पकड़ने में लाचार रही। बगैर पकड़े ही टीम वापस लौट गई। ग्रामीण टार्च के सहारे पूरी रात दूर से ही उसकी पहरेदारी करते रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन गुरुवार को पहुंची टीम अजगर को पकड़ने में कामयाब रही। पकड़े गए अजगर को एक बोरे में भरकर विजयपुर की पहाड़ी पर स्थित जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में वन रक्षक पिंटू व दशमी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन