फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign tourists crazy in Sri Krishna love 50 people from Brazil reached ISKCON temple varanasi

श्रीकृष्ण प्रेम में दीवाने विदेशी पर्यटक: ब्राजील के 50 लोग पहुंचे  इस्कॉन मंदिर, भजनों पर जमकर किया नृत्य

Fri, 23 Sep 2022 09:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 09:43 PM IST
सार

ब्राजील के 50 पर्यटक शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में पर्यटकों ने श्रीश्री राधा गोपाल भगवान का दर्शन, पूजन व नृत्य किया।

विज्ञापन
Foreign tourists crazy in Sri Krishna love 50 people from Brazil reached ISKCON temple varanasi
दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में ब्राजील के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम का संदेश, कर्म का संदेश और योग को सहज समझाने वाले भगवान कृष्ण के दीवानों की कहीं कमी नही है। इनके लिए सरहदें कोई मायने नहीं रखतीं। चाह है तो बस कान्हा को पा लेने की। उनके भक्ति भाव में डूब जाने की। इसी भक्ती भाव में शुक्रवार को ब्राजील के 50 पर्यटक वाराणसी पहुंचे। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में पर्यटकों ने श्रीश्री राधा गोपाल भगवान का दर्शन, पूजन व नृत्य किया।

विज्ञापन


सदस्यों ने पूरे श्रद्धाभाव से मंदिर में दर्शन-पूजन कर कीर्तन में भाग लिया और हरे कृष्ण महामंत्र पर जमकर नृत्य किया। सभी भक्तों एवं दर्शनार्थियों के लिए मंदिर की ओर से व्यवस्था की गई थी। पर्यटकों ने मंदिर से श्रीमद्भगवद्गीता की प्रतियां, सुंदर चित्र व अन्य उपहार सामग्री की खरीद की।
विज्ञापन



मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारी साक्षी मुरारी प्रभु ने बताया कि भारतीय संस्कृति बहुत ही विराट है। ब्राजील से आए पर्यटक श्री कृष्ण रंग में पूरी तरह से रम गए और सुकून महसूस कर भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षित हुए। इस अवसर पर सभी विदेशी भक्तों का चंदन टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed