फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign Minister dr s jaishankar reached varanasi to welcome guests of G-20

Varanasi : आज से बनेगी जी-20 देशों के विकास की रणनीति, बनारस पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

Sun, 11 Jun 2023 05:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक से पहले ही विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंच गए। वो 13 जून तक शहर में ही रहेंगे। जी-20 देशों का सम्मेलन 11 से 13 जून के बीच होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक आज से है। 

विज्ञापन
Foreign Minister dr s jaishankar reached varanasi to welcome  guests of G-20
वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के साथ भविष्य की चुनौतियों पर मंथन करने के लिए बनारस तैयार है। जी20 सम्मेलन के तहत मंत्री समूह की बैठक में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंच गए। वह 13 जून तक काशी में रहेंगे। बैठक आज से है। 

विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री का स्वागत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुके देकर किया। इस दौरान विदेश मंत्री ने डीएम से तैयारियों के बाबत जानकारी ली। अगवानी विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह आदि ने किया। ताज होटल में विदेश मंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 की बैठक 11 से 13 जून तक होनी है।  बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी मेहमान 11 जून की शाम छह बजे चार्टर्ड प्लेन से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मेहमानों का स्वागत करेंगे। 11 जून को होटल ताज में आयोजित गाला डिनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

भविष्य की चुनौतियों पर बात करेंगे दिग्गज देशों के विशेषज्ञ

Foreign Minister dr s jaishankar reached varanasi to welcome  guests of G-20
वाराणसी में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विकास मंत्रियों की बैठक में अगले सौ वर्षों में दुनिया में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विमर्श होगा। जी20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान पिछले कुछ वर्षों में वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने का खाका भी खींचा जाएगा।

काशी में मजबूत होगा जी20 देशों का कूटनीतिक संबंध

Foreign Minister dr s jaishankar reached varanasi to welcome  guests of G-20
वाराणसी में 11 से 13 जून तक जी-20 की बैठक - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले 20 देशों के मंत्री समूह रविवार से तीन दिन तक काशी में शहरी विकास पर मंथन करेंगे। विकास मंत्रियों की बैठक में इन देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होगा। जी-20 देशों के विकास मंत्री अपने-अपने देशों के विकास मॉडल और तकनीक का आदान-प्रदान करेंगे।  जी20 सम्मेलन के लिए शहर की साज सज्जा को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार आयोजन स्थल से लगायत रूट आदि की निगरानी कर रहे हैं। 

तीन दिन का ऐसा होगा कार्यक्रम 

जी-20 देशों के मेहमान 11 जून की शाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मेहमानों का चंदन का तिलक लगाकर व विशेष अंगवस्त्रम देकर स्वागत होगा। यहां से मेहमान नदेसर स्थित तारांकित होटल पहुंचेंगे। ताज होटल में रात नौ बजे गाला डिनर होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

12 जून को सुबह दस बजे मंत्री समूह टीएफसी पहुंचेंगे। 11 बजे से बैठक शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। शाम को छह बजे सभी नमो घाट पहुंचेंगे और वहां से क्रूज में सवार होकर विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखेंगे। 13 जून को सुबह नौ बजे मंत्री समूह सारनाथ पहुंचेंगे। यहां सुबह के नाश्ते के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। सारनाथ भ्रमण के बाद मेहमानों की वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed