फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign guest will see culture of kashi during pravasi bhartiya sammelan

भारतीय प्रवासी दिवस: काशी की समृद्ध परंपरा के साक्षी बनेंगे प्रवासी, जानिए क्या-क्या होगा

Fri, 11 Jan 2019 10:54 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 11 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Foreign guest will see culture of kashi during pravasi bhartiya sammelan
काशीवासी मेहमानों को अपने घर में ठहराएंगे - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अतिथियों को काशी की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से भी रूबरू कराने की तैयारी है। काशी वासी उल्लास के साथ सत्कार करेंगे ही, दर्शनीय स्थलों के साथ आध्यात्मिक क्षेत्रों के दर्शन भी कराएंगे। लजीज खानपान को केंद्र में रखा गया है। इन सब बीच मेहमानों की रुचि का भी खयाल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


जवाहर नगर, भेलूपुर के रहने वाले सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक के घर युनाइटेड किंगडम के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रजिंदर पॉल लूंबा आ रहे हैं। इनके घर आने वाली दूसरी विशिष्ट मेहमान आईएमएफ की मुख्य इकॉनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ हैं। इनके स्वागत को लेकर पूरा परिवार उल्लास से भरा है।
विज्ञापन


दीपक मधोक बताते हैं कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि काशी की कला व संस्कृति से मेहमानों को रूबरू कराया जाए। स्वागत से लेकर काशी दर्शन को खास बनाने की तैयारी की जा रही है। बनारस क्लब के सचिव दीपक ने कहा- हमारा पूरा प्रयास होगा कि काशी आने वाले मेहमानों का रिश्ता यहां से अटूट बने। पत्नी भारती मधोक और हर्ष मधोक ने खुशी जाहिर करने के  साथ ही अतिथियों के इस आगमन को यादगार बनाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मलइयो खिलाएंगे, काशी दिखाएंगे

बनारस बीड्स के सीईओ अशोक गुप्ता के घर में भी जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इनके घर एक नहीं दो नहीं, बल्कि तीन मेहमान आ रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट से नंदिनी टंडन, यूनाइटेड किंगडम से रीना और आस्ट्रेलिया से माला मेहता का आगमन हो रहा है। अशोक गुप्ता बताते हैं कि वे काशी की मलइयो, कचौड़ी और सब्जी सहित यहां के सुप्रसिद्ध खान पान उनके सामने परोसेंगे।

प्रयास होगा कि काशी की प्रसिद्ध ग्लास बीड्स को तैयार करने के तरीके से भी रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलाब बाड़ी, काशी की गुरु शिष्य परंपरा की भी जानकारी मेहमानों को दी जाएगी। हम कोशिश करेंगे कि मेहमान कम समय में ज्यादा से ज्यादा काशी के बारे में जान सकें। अशोक गुप्ता के परिवार के सदस्य रेखा, सिद्धार्थ, अरना और अर्नव भी तैयारियों में जुटे हैं।

27 जनवरी को निकलेगा शॉपिंग फेस्टिवल का ड्रा

 पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रशासन की पहल पर 16 जनवरी से शुरू होने वाले शॉपिंग फेस्टिवल का ड्रा 27 जनवरी को सांस्कृतिक संकुल में निकाला जाएगा। इसकी कार्ययोजना तय होने के बाद दुकानदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में प्रेसवार्ता में दी। 

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी, व्यापार मंडल, वाणिज्य कर और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम शॉपिंग फेस्टिवल में काम करेगी। इसके लिए समिति का गठन कर दिया गया है। यह आयोजन दुबई की तर्ज पर किया जा रहा है और अहमदाबाद के बाद वाराणसी भारत का दूसरा शहर है, जहां इतना बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। इसमें दुकानदारों को प्रशासन की ओर से कूपन मुहैया कराया जाएगा।

500 रुपये की खरीद पर ग्राहकों को कूपन दिया जाएगा। 15 जनवरी की शाम को भव्य आयोजन के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि शॉपिंग फेस्टिवल में बनारस के उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें भाग लेने वाले दुकानदारों को झंडा दिया जाएगा, जिससे ग्राहक इनकी पहचान कर पाए। दुकानदारों के पंजीकरण फार्म विभिन्न व्यापार मंडलों के अलावा वाणिज्य कर, पर्यटन और एससीएम चतुर्थ कार्यालय से मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed